Sahibganj News;राष्ट्रीय सेवा योजना,साहिबगंज द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयंती पर सेमिनार आयोजित!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज साहिबगंज महाविद्यालय,साहिबगंज के बी.एड. भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के 145 वीं जयंती पर सेमिनार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ रणजीत सिंह के द्वारा एन एस एस वोलेंटियर्स को शपथ दिलाई गई।    लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।साथहीआज के कार्यक्रम में उपस्थित डॉ रूपा व प्रो.मिथिलेश मंजुल ने भी अपने विचारों को  उपस्थित छात्रों के बीच रखे।"अगरआपके पास शक्ति की कमी है तो विश्वास किसी काम का नहीं क्योंकि महान उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शक्ति और विश्वास दोनों का होना जरूरी है"-सरदार वल्लभभाई पटेल।
                                                                                               देश के प्रथम गृहमंत्री और उप-प्रधानमंत्री, राष्ट्र एकत्रीकरण के सूत्रधार, महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उपस्थित शिक्षकों/छात्रों ने शत-शत नमन किया।आज के कार्यक्रम में निशा कुमारी,सोनम,नेहा,काजल,सोनी,हारून,रजनीश,रितेश, पिंटू सहित अनेकों छात्र,छात्रायें व शिक्षकगण उपस्थित थे।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें