Sahibganj News;भाजपा व लोकहित संस्था द्वारा साहिबगंज गाँधी चौक पर की गई गाँधी जयंती समारोह का आयोजन!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज गाँधी जयंती के शुभ अवसर पर लोकहित संस्था के तत्वावधान में साहिबगंज गाँधी चौक पर बापू की प्रतिमा के समक्ष गांधीजयंती समारोह आयोजित की गई।जिसमें सर्वप्रथम विद्यालयों के बच्चों ने"वैष्णव जन तो तेते कहिए"भजन गाकर पूरे वातावरण को गांधीमय कर दिया।ततपश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
 इस अवसर पर साहिबगंज की धरती के शहीदों के पिता श्री घनश्याम उराँव,श्री रविशंकर ओझा एवं श्री मुन्ना यादव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
                                                          गाँधी जयंती समारोह के अवसर पर उपस्थित साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज के प्राध्यापक डॉ रणजीत सिंह ने कहा कि स्वरोजगार,स्वालंबन स्वच्छता एवं स्वानुशासन से ही हमारा समाज गांधीजी के सपनों को साकार कर सकेगा।वहीं लोकहित के ललित स्वदेशी ने कहा की जब तक देश की बेटी सुरक्षित नहीं रहेगी गांधी के सपनों को पूरा नहीं किया जा सकता।कार्यक्रम में जयप्रकाश सिन्हा,गोपाल चोखानी ने लोकहित संस्था की उपलब्धियों को बताया। 
                                    सिस्टर निर्मला प्रतिभा मुख बधिर विद्यालय की प्राचार्या नेे विद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पानेवाले छात्राओं को पुरस्कृत किया।जिसमे सुकृति श्रेया गार्गी एवं महाविद्यालय स्तरीय कनक लता,अनामिका को पुरस्कृत किया गया। गाँधी जयंती के शुभ अवसर  पर शिक्षिका रानी झा,राजीव कुमार,कालू यादव,सुबोध झा,विक्रम सिंह,राम सुरेश यादव , कल्याण श्रीवास्तव,मंजर राजा,विभूति साह,बच्चू लाल एवं भगवती पांडे आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम मेंअपनी अहम भूमिका निभाई।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदरश यादब के नेतृत्व में अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गाँधीजी की मूर्ति एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।भाजपा कार्यकर्ताओं में श्री निवास यादव नगर परिषद अध्यक्ष, रामानंद साह उपाध्यक्ष, अनंत सिन्हा, पंकज चौधरी,अवधेश यादव सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें