Rewari News : हरको चेयरमैन डा. अरविंद यादव का पंचनद सेवा समिति व पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रेवाड़ी : हाल ही में हरको बैंक का चेयरमैन बनाये जाने के बाद शुक्रवार को चंड़ीगढ़ से शपथ लेने के बाद डा. अरविंद यादव अपने गृह क्षेत्र रेवाड़ी में पहुंचे। सेक्टर-10 स्थित भाजपा कार्यालय में पंचनद सेवा समिति और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका नागरिक अभिनंद किया। इस मौके पर पंचनद समिति के जिला अध्यक्ष केशव चौधरी ने उन्हें गदा भेंट की। इसके साथ ही डा. अरविंद यादव को उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं ने लाद दिया। इतना ही नहीं केशव चौधरी की तरफ से 101 किलो देसी घी के लड्डू से डा. अरविंद यादव को तोला भी गया। इस मौके पर डा. अरविंद यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश में इकलौती ऐसी पार्टी है, जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी पद पाने की नीयत से पार्टी में कार्य नहीं किया, क्योंकि उन्हें भरोसा था कि जब भी पार्टी को उनकी जरूरत होगी पार्टी उन्हें खुद ही जिम्मेदारी देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और विशेषकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि वे इस क्षेत्र की भलाई के लिए हमेशा अग्रणी रहे है। पार्टी द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी को भी वह लोगों के कार्यो के जरिए निर्वहन करेंगे। इस मौके पर केशव चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने डा. अरविंद यादव को चेयरमैन का पद देकर रेवाड़ी की जनता का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी से डा. अरविंद यादव के चेयरमैन बनने से यहां के विकास को और ज्यादा रफ्तार मिलेगी। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने हरको बैंक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर रत्नेश बंसल, राव शिवरतन, रामपाल यादव, राजेन्द्र सिंघल, कमल निंबल, दीपा भारद्वाज, पूनम सतीजा, रूची, धीरज जांगिड़ के अलावा सैंकड़ों लोग मौजूद थे। इससे पूर्व डा. अरविंद यादव के राव अभय सिंह चौक पहुंचते ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाइकों पर सवार होकर उन्हें रिसीव किया और उसके बाद जयकारे लगाते हुए भाजपा कार्यालय तक खुली जीप में लाया गया। पंचनद जिला अध्यक्ष और कार्यक्रम आयोजक केशव चौधरी ने डॉ अरविंद यादव को गदा भेंट की और कहा कि अब अरविन्द यादव ही रेवाड़ी के संकटमोचन हनुमान जी है। डॉ अरविन्द यादव के कार्यक्रम में बीजेपी में चल रही गुटबाजी खुलकर सामने आयी। जिसमे न तो मंच पर और न ही दर्शक दीर्घा में भाजपा के कोई नेता, विधायक और मंत्री तो छोड़िये जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष तक कोई नजर नहीं आये .अरविन्द के विरोधी खेमे ने इस कार्यक्रम से पूरी तरह से दुरी बनाई रखी लेकिन अरविन्द ने इसे जरा भी दिल पर नहीं लिया। बाईट एंड स्पीच : 1 : 2 : 3 : डॉ अरविन्द यादव : चेयरमैन हरको।  

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें