Rewari News : दरभंगा में पंहूचे राहुल गांधी की चुनावी रैली में कैप्टेन अजय सिंह यादव ने मंच साझा किया



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव कांग्रेस व राजद दोनों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। कांग्रेस में जहां कैप्टेन अजय सिंह यादव 1989 से जुडे हुए हैं। वे 6 बार कांग्रेस पार्टी से विधायक बने हैं और वहीं उनके सुपुत्र चिरंजीव राव रेवाडी से विधायक चिरंजीव राव भी कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिंह पर भी रेवाडी से विधायक बने हैं। राजद के लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का राव से कैप्टेन अजय सिंह यादव के बेटे की शादी हुई है। इसलिए महागठबंधन के लिए कैप्टेन अजय सिंह यादव जी तोड मेहनत कर रहे हैं। इसी कडी में दरभंगा में पंहूचे राहुल गांधी की चुनावी रैली में कैप्टेन अजय सिंह यादव ने मंच साझा किया। रैली को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि अब रावण के पुतले की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के पुतले जलाए जा रहे हैं। हम झूठ बोलने में मोदी की बराबरी नहीं कर सकते। कुछ साल पहले पीएम यहां आए थे। तब कहा था कि ये गन्ने का इलाका है, यहां चीनी मिल चालू करूंगा। अगली बार आऊंगा तो आपके साथ यहां की चीनी चाय में मिलाकर पिऊंगा। नीतीशजी ने 2006 में बिहार के साथ जो किया, वो आज मोदीजी 2020 में पूरे हिंदुस्तान के साथ कर रहे हैं। खेत के बिना किसान और किसान के बिना शहर नहीं चल सकता है। ये हिंदुस्तान की सच्चाई है। जो तीन कानून मोदी लाए हैं, जिसका पहला पायलट प्रोजेक्ट बिहार में किया गया था, ये तीन कानून आपके खेतों पर आक्रमण हैं। बिहार में 2006 में मंडी सिस्टम, न्यूनतम समर्थन मूल्य को नष्ट किया गया। किसान समझता है कि उसे अपने माल के लिए सही दाम नहीं मिल सकता। इसलिए इन सबको अपने प्यारे प्रदेश को छोडऩा पड़ा। यादव ने कहा कि बिहार की शक्ति को समझिए। जब महात्मा गांधी दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति से लडऩे जा रहे थे। इंग्लैंड उस समय का सबसे पावरफुल देश था। गांधीजी हरियाणा नहीं गए, यूपी नहीं गए। वो बिहार के चंपारण गए। वो इधर आए क्योंकि उन्हें मालूम था। अगर हिंदुस्तान को खड़ा करना है तो लड़ाई बिहार से शुरू होगी। बिहार में गठबंधन है। हम आरजेडी के साथ व बाकी पार्टी के साथ लड़ रहे हैं। तेजस्वी रोजगार की बात करता है। कांग्रेस पार्टी उनके साथ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने देश को दिशा दी है। मनरेगा, भोजन का अधिकार दिया, किसानों का कर्जा माफ किया। हम देश चलाना जानते हैं। हम युवाओं को रोजगार देना जानते हैं। मगर हममें एक कमी है कि हम झूठ बोलना नहीं जानते। हम झूठ बोलने में उनका मुकाबला नहीं कर सकते। मैं चाहता हूं कि एक बार फिर बिहार का युवा, बिहार का किसान सिर्फ बिहार को रास्ता नहीं दिखाए, पूरे देश को रास्ता दिखाए। मैं वो दिन देखना चाहता हूं, जब बाकी प्रदेशों के युवा रोजगार ्ढूंढने पटना आएं। हम मिलकर ये काम कर सकते हैं। हमारी सरकार सबकी सरकार होगीए ये गारंटी है। मैं गारंटी दे रहा हूं। हर जात की सरकार होगी, हर धर्म की सरकार होगी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें