Rewari News : बिहार चुनाव में कैप्टन अजय सिंह यादव महागठबंंधन के लिए कर रहे चुनाव प्रचार

बिहार चुनाव में आज हिसुआ विधानसभा में बदलाव संकल्प रैली में श्री राहुल गांधी जी व तेजस्वी यादव के साथ पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने मंच सांझा किया। कैप्टन अजय सिंह यादव बिहार में कांग्रेस पार्टी की तरफ से महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने श्री यादव को स्टार प्रचारकें में भी शामिल किया है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि आज यहां उमडे जनसैलाब ने तय कर दिया इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार होगी। महागठबंधन की सरकार बनने पर हम ऐसा बिहार बनाएगें जिसमें रोजगार होगा, महिला सुरक्षित होगी, किसान खुशहाल होगा। ऐसे बिहार को बनाने के लिए बदलाव जरूरी है, महागठबंधन की जीत जरूरी है। 

श्री यादव ने कहा कि 2015 के बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने सवा लाख करोड रूपये के पैकेज का झूठा ऐलान बिहार के लिए किया था। वहीं बिहार में नितिश कुमार ने पिछले 15 साल में कुछ नही किया। 2015 में जनता ने गठबंधन को जीताया था, लेकिन नितिश कुमार ने अपने स्वार्थ के लिए भाजपा से हाथ मिला लिया। मौजूदा सरकार ने जनता को विकास की जगह जनविरोधी निर्णय नोटबंदी, जीएसटी, अनियोजित लॉकडाउन दिया, नतीजन जनता को बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था माईनस में, बेहाल शिक्षा व्यवस्था, महंगाई, कृषि के काले कानून, बिहार में शराब माफिया पैदा हो गए, बाढ की हर वर्ष की समस्या, महिलाओं के साथ रेप व गैंगरेप, चौपट कानून व्यवस्था बिहार में हो गई है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नही मिला। इसलिए मेरी बिहार वासियों से अपील है कि बिहार को अग्रीम राज्य में शामिल करने के लिए महागठबंधन (कांग्रेस और आरजेडी) की पूर्ण बहूमत से सरकार बनाएं। महागठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाथे किए जाएगें, 10 लाख नौकरी दी जाएगी, बेरोजगारों को 1500 रूपये मासिक भत्ता, पीजी तक लडकियों के लिए मुफ्त शिक्षा, बिहार में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को सुधारा जाएगा। गौरतलब है कि कैप्टन अजय सिंह यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालु प्रसाद यादव के समधी हैं। कैप्टन अजय सिंह के बेटे विधायक चिरंजीव राव की लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का राव से शादी हुई है। 

कैप्टन अजय सिंह ने इससे पहले नालंदा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गुंजन पटेल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर जी व चिरंजीव राव के साथ किया। पटना साहिब से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण खुशवाह के लिए जनसभाएं की इसक अलावा कुटुंबा विधानसभा से राजेश कुमार, औरंगाबाद से आनंद सिंह और टिकरी विधानसभा से संतोष कुमार के लिए जनसभाओं को संबोधित किया व महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। 


Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें