Rewari News : राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदु यादव ने रेवाड़ी स्थित वृद्घाश्रम और आस्था कुंज का किया निरीक्षण



रेवाड़ी, 23 अक्टूबर। हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदु यादव ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को रेवाड़ी स्थित वृद्घाश्रम और आस्थाकुंज का निरीक्षण किया। इंदु यादव ने निरीक्षण के दौरान वृद्घाश्रम की वृद्घ महिलाओं और आस्था कुंज में रह रहे बच्चों से उनके खान-पान, रहन-सहन, चिकित्सा सुविधा आदि व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत भी की। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिïगत वृद्घाश्रम में चौकीदारों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गार्ड की डयूटी बड़ी जिम्मेदारी की होती है, उसे बड़ी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करना चाहिए। इसके साथ ही चौकीदारों को वर्दी में डयूटी करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर आयोग की सदस्य इंदु यादव ने कहा कि वृद्घजनों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। हमें इन्हें पूरा मान-सम्मान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में जिनके बच्चे अपने माता-पिता को बेघर कर देते हैं सरकार ने ऐसे लोगों को आश्रय देने के लिए वृद्घाश्रमों का निर्माण कराया हुआ है। उन्होंने कहा कि वृद्घाश्रम में कार्यरत्त कर्मचारी वृद्घजनों के साथ अपनेपन के साथ पेश आएं और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें, वृद्घों के साथ तालमेल बनाकर रखें और प्रतिदिन सुबह-शाम उनका आशीर्वाद लें। 
उन्होंने वृद्घाश्रम के सभी कमरों में जाकर बारी-बारी से रह रहे वृद्घजनों से उनका हाल-चाल पूछा और वृद्घाश्रम में सुधार के बारे में उनके सुझाव भी लिए। उन्होंने कैंटीन का निरीक्षण करते हुए बुजुर्गों को पौष्टिïक आहार देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुबह-शाम और रात के समय वृद्घाश्रम का दौरा करने के निर्देश दिए तथा वृद्घाश्रम में रह रहे सभी वृद्घजनों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आस्थाकुंज का भी निरीक्षण किया तथा वहां रहे रहे बच्चों को पढ़ाई करने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर डीएसपी हंसराज, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणु बाला, महिला थाना प्रभारी सर्वेष्ठïा, जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेन्द्र सिंह, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, नरकेश देवी, सत्य प्रकाश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें