Rewari News : केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों को निरस्त करने के विरोध में भारतीय मजदुर संघ हुआ एकजुट

केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों को निरस्त करने के विरोध में भारतीय मजदुर संघ ने रेवाड़ी के नेहरू पार्क में जिला स्तर पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लघु सचिवालय पहुंचकर पीएम के नाम डीआरओ को ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान सांवत सिंह यादव ने बताया कि केंद्र की सरकार ने 44 श्रम कानूनों को निरस्त कर चार एक्ट बनाये है जोकि श्रमिक विरोधी है उन्हें रद्द कर श्रम कानूनों को पुन लागु किया जाये। सांवत सिंह ने बताया कि ओक्टुबर में केंद्रीय परिषद् के साथ मजदुर संघ की वर्चुअल बैठक दिल्ली में हुई थी। जिसके बाद संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी मजदुर संघ ने तय किया था इसके 10 से 16 ओक्टुबर तक चेतावनी सप्ताह मनाया गया। उसी के विरोध में आज 28 को पुरे देश और प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा जा रहा। उनकी 18 सूत्रीय प्रमुख मांगे उसी के तहत 44 कानूनों को ख़त्म कर चार एक्ट बनाये गए है वे सरकार विरोधी है। इसलिए सरकार जल्द से जल्द इन्हे वापस लें अन्यथा केंद्रीय परिषद् के आह्वान पर बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें