Rewari News :

रेवाडी। विकास का दम भरने वाली भाजपा सरकार में विकास का नाम निशान तक नही दिख रहा है। रेवाडी में डहीना, जाटूसाना, नहाड, बावल, खोल, धारूहेडा और रेवाडी खंड विकास कार्यालय हैं। जबकि इन सात खंड विकास कार्यालय पर एक ही खंड विकास अधिकारी है। फिलहाल रेवाडी के जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी का चार्ज भी किसी अन्य अधिकारी को सौंप रखा है। यदि बात करें, एस डी ओ की तो मात्र 4 एस डी ओ को ही पूरे जिले सहित अन्य जिलों के विकास की जिम्मेदारी भी सौंप रखी है। एसे में जनता विकास विकास होने का इंतजार कर रही है। आखिर किसके भरोसे ? 

पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने उक्त जानकारी देेते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार का रेवाडी में विकास करने का यह तरीका आपके सामने है। यादव ने बताया कि जनता को सरपंचों को पंचों को काम होता है तो कोई अधिकारी ही नही मिलता। मिलेगा कैसे जब होगा, तो ही तो मिलेगा। जनता को ये नही पता होता कि खंड विकास अधिकारी कब कहां बैठेगा। जनता आती है और बैठकर चली जाती है। सरकार का यह रवैया बडा ही निंदनीय और दुखद है। 
श्री यादव ने कहा कि दूसरी तरफ किसान भाईयों की दुर्दशा कर रखी है। पूरे देश का किसान सडकों पर है, उनकी सुनने वाला कोई नही है। सिरसा मेंं अपना दुखडा उप मुख्यमंत्री को बताना चाहा तो बदले में डंडे मिले और किसानों पर मुकदमे तक दर्ज कर दिया। इसी तरह रेवाडी में किसान भाईयों की सरसों व कपास को नही खरीदा जा रहा है। कल भी कोसली के किसानों ने बाजरा की खरीद नही होने पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। एक दिन में मात्र 50 किसानों को बुलाया जा रहा है एसे में सभी किसानों की खरीद कैसे हो पाएगी। यही हाल रेवाडी मंडी का है। जिस हिसाब से किसानों को बुलाया जा रहा है, उस तरह से सभी किसानों की फसल को नही खरीदा जा सकेगा। किसानों का एक-एक दाना खरीदने का झूठा वायदा भाजपा सरकार ने किसानों से किया है। अन्नदाता को मजबूरन खून के आंसू रोने पड रहे हैं। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि जिले में कपास की बहूत उपज है। हमने इसके लिए कई बार ज्ञापन भी सौंपा है कि जिले में कपास की सरकारी खरीद होनी चाहिए। लेकिन अब भी किसान भाईयों को अपनी कपास प्राईवेट बेकनी पड रही है। जिसमें उनको कपास के न्यूतम समर्थन मूल्य से करीब एक हजार रूपये सस्ती कपास बेकनी पड रही है। इसके अलावा रेवाडी में पीने के पानी की परेशानी बढ रही है। रोहतक में जेएलएन कैनाल पर मरम्मत का काम चल रहा है। सरकार ने समय रहते पानी का भंडारण किया नही नतीजन रेवाडी की जनता को अब पीने के पानी की समस्या आ रही है। जबकि मैंने बोला था कि इसी समस्याओं से बचने के लिए पानी का भंडारण होता अति आवश्यक है। 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें