Rewari News : सबका साथ-सबका विकास के सिद्घांत पर कार्य कर रही मनोहर सरकार : लक्ष्मण सिंह

रेवाड़ी, 27 अक्टूबर। कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कोसली क्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार का द्वितीय पारी का पहला वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ-सबका विकास के सिद्घांत पर चलते हुए हर वर्ग का भला किया है। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल के दौरान लगभग आठ माह तक कोरोनाकाल के संकट का सामना पूरे विश्व को करना पड़ा लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरी शिद्दत के साथ विकास कार्यों को तव्वजो दी तथा परियोजनाओं को चलायमान रखा। उन्होंने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो इस अवधि के दौरान क्षेत्र में 110 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन हुए हैं तथा कुछ का कार्य गतिमान है।



कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव गठबंधन सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवर्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के आठ माह के दौरान बहुत कुछ नया देखने का मिला। जब कोई संकट आता है तो पूरा समाज एकजुटता से मदद को हाथ बढ़ाता है। कोरोना संकट के समय कोसली क्षेत्र के लोगों ने 21 लाख रुपए की राशि आपदा कोष में जमा करवाकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का संकट टला नहीं है। हमें खान-पान व रहन-सहन के प्रति सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है।
एमएलए ने कोसली विस क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि क्षेत्र में चाहे सडक़ें बनाने की बात हो या स्वास्थ्य केन्द्र या पशु अस्पताल खोलने या नहरों के नवनिर्माण की बात हो हर क्षेत्र में ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार सुविधाएं मुहैया करवाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजाई के समय ट्यूबवैल बिजली 8 से बढ़ाकर 10 घंटे की गई है तथा नहरी पानी की मात्रा भी 250 क्यूसिक से बढ़ाकर 710 करवाने के साथ-साथ नहर में पानी चलाने का समय भी 21 दिन करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ढ़ाणियों में पेट ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चो को गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया करवाने के उद्देश्य से गाव गुरावड़ा, कनहौरा, कोसली, भाकली, झौलरी, नेहरूगढ़, बेरलीकलां व पाल्हावास में प्राथमिक संस्कृति मॉडल स्कूल मंजूर करवाए गए हैं। जबकि गांव बोडिया कमालपुर व गुडियानी में सैकेंडरी मॉडल संस्कृति स्कूलों को मंजूरी प्रदान की गई है।
कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि अभी तक कृष्णावती नदी के कार्य को किसी ने हाथ तक नहीं लगाया। इस नदी की छंटाई लिए टैंडर हो गए हैं। खोल क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे चला गया है। जलस्तर को उपर उठाने के लिए कृष्णावती नदी पानी रिचार्ज करने का काम पूरा करेगी, इसके लिए 150 करोड़ रुपए की राशि मंजूर कराई गई है।
उन्होंने कहा कि दिमाना डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए 16 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले जिलाभर में केवल तीन मंडियों में फसल खरीद का कार्य चलता था। कोसली विस क्षेत्र में सरसों व गेंहू के आठ केन्द्रों पर खरीद शुरू करवाई गई थी और अब बाजरा बिक्री के दौरान भी कोसली, जाटूसाना और कोसली सब्जीमंडी में खरीद चल रही है। उन्होंने कहा कि बाजरा उपज का सरकार एक-एक दाना खरीदेगी तथा 15 नवंबर तक के खरीद रोस्टर जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले 5 दिन खरीद होती थी। किसानों की संख्या को देखते हुए अब 7 दिन बाजरा खरीद होती है। उन्होंने कहा कि कोसली विस के 82 गांवों में नई पाईपलाइन डाली जाएंगी। इसके लिए बजट मंजूर करवा दिया गया है। इसके अलावा सीहा के ऐतिहासिक तालाब में नहर से पानी के लिए 55 लाख रुपए की लागत से राशि मंजूर करवाई गई है।
उन्होंने कोसली स्टेशन पर उपरगामी पुल का जिक्र करते हुए बताया कि यह पुल जर्जर हो चुका है। 65 लाख रुपए की राशि से पुल की मुरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। चाहे राम मंदिर निर्माण की बात हो, धारा 370 हटाने का मामला हो, जनता केन्द्र सरकार के इन निर्णयों की तहदिल से सराहना कर रही है।
कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कोसली-भाकली नगर पालिका के मामले पर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि कोसली-भाकली नगर पालिका मामले को लेकर दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है, जिसका जल्द ही समाधान हो जाएगा। कोसली बाईपास को लेकर विधायक ने कहा कि इस बाईपास में कोसली के अलावा झज्जर जिला के किसानों की जमीन अधिग्रहित है। यहां के किसानों ने भूमि दे दी है जबकि झज्जर के कुछ किसानों ने जमीन नहीं दी है, जिसका भी जल्द ही हल निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाटूसाना में फ्लोर मिल को लेकर जल्द टैंडर जारी कर दिया जाएगा।
एमएलए ने बरोदा उपचुनाव के बारे में कहा कि बरोदा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्यासी की भारी बहुमत से जीत होगी। उन्होंने स्वयं भी बरोदा विस का दौरा किया है जनता सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से खुश है। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने उन्हें जनसेवा का अवसर दिया है। वे निष्ठïा और लग्न के साथ कोसली क्षेेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मास्टर हुकमचंद ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश और प्रदेश की सरकारें अच्छा कार्य कर रही हैं जो कि काबिले तारीफ है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें