ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में बनाये गए 14 नव नियुक्त चेयरमैनो का स्वागत और सत्कार का सिलसिला जारी है। रेवाड़ी से डॉ अरविन्द यादव को हरियाणा कोपरेटिव बैंक का चेयरमैन बनाये जाने पर उनके समर्थको में ख़ुशी की लहर है। इसी कड़ी में जहाँ शुक्रवार को डॉ अरविन्द यादव का सैंकड़ो समर्थको ने बीजेपी कार्यालय पहुँचने पर जोरदार स्वागत और अभिनन्दन किया था। वहीं आज सोमवार को डॉ अरविंद यादव का गांव जोनावास पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर सैकड़ों महिलाओं ने भजन गाकर उनको मंदिर तक लेकर गई. गॉव की एक 50 वर्षीय महिला ने डॉ अरविन्द यादव को चेयरमैन बनाये जाने की मन्नत पूरी होने पर अपने घर से दो किलोमीटर दूर स्थित मंदिर तक पेट के बल गयी और भगवान का धन्यवाद् किया।
इस पर चेयरमैन डॉ अरविन्द यादव ने सभी ग्रामीण महिलाओ का आभार जताते हुए उन्हें हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करवाने की बात कही। इस अवसर पर डॉ अरविन्द यादव ने ढोल की थाप पर नाचकर सभी का आभार प्रकट किया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें