Rewari News : विभिन्न स्पर्धाओं में घर बैठे हिस्सा ले सकेंगे बच्चे, 10 नवंबर 2020 तक होगी प्रतियोगिताएं : DC

 हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वाधान में बाल महोत्सव 2020 मनाया जा रहा है। इस वर्ष कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर 10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक ऑनलाइन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।

उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद अध्यक्ष यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार कोरोना संकट के मद्देनजर बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हरियाणा बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल महोत्सव में इस बार सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाईन करवाई जा रही हैं। कोई भी बच्चा इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी बच्चा अपने घर पर वीडियो बनाकर ऑनलाइन भेज सकता है। इसके लिए अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं। उपायुक्त ने आह्वïान किया कि इस संबंध में अधिक से अधिक बच्चों को जागरूक करें ताकि बच्चें अपने घरों में रहकर ही इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकें।
उन्होंने बताया कि बाल दिवस के उपलक्ष्य में 71 ग्रुप में आयोजित सभी 23 प्रतियोगिताएं कोविड-19 के कारण ऑनलाइन संपन्न करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतिभागी बच्चें हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के पोर्टल लिंक पर रजिस्ट्रेशन करके प्रतिभागिता कर सकते है। साथ ही जिला की वैबसाईट पर भी रजिस्ट्रेशन करके प्रतिभागिता कर सकते है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी बच्चा 10 अक्टूबर से 10 नवंबर 2020 तक रजिस्ट्रेशन व प्रतिभागिता कर सकता है।
यशेन्द्र सिह ने कि बाल महोत्सव- 2020 में 23 प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न वर्गों में कुल 71 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी 23 प्रकार की प्रतियोगिताओं को 3 से 5 वर्ष तक ग्रुप ए, 5 से 10 वर्ष तक ग्रुप बी, 10 से 14 वर्ष तक ग्रुप सी व 14 से 18 वर्ष तक ग्रुप डी के चार आयुवर्ग में विभाजित किया गया है। बेबी शो के लिए 6 माह से 1 वर्ष, 1 से 2 वर्ष और 2 से 3 वर्ष के ग्रुप हैं।
ये होंगी प्रतियोगिताएं: प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य क्लासिकल, एकल नृत्य फिल्मी, एकल नृत्य फोक, समूह नृत्य क्लासिकल, समूह नृत्य फिल्मी, समूह नृत्य फोक, क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, दिया-कैंडल डेकोरेशन, एकल गायन एवं देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन, ए, बी, सी, डी चारों के आयु वर्ग में कुल 44 ग्रुप में होगा। निबंध लेखन, देशभक्ति समूह गायन, पोस्टर मेकिंग व स्केचिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन बी, सी, डी के तीन आयु वर्ग में कुल 15 ग्रुप में होगा। कलश डेकोरेशन, रंगोली, फेस पेंटिंग व नेचर फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन सी, डी के आयुवर्ग में कुल 8 ग्रुप में होगा। बैस्ट ड्रामेबाज में ए, बी वर्ग एवं फैंसी ड्रैस में ए वर्ग के बच्चे भाग लेंगे तथा बेबी शो के लिए 6 माह से 1 वर्ष, 1 से 2 वर्ष और 2 से 3 वर्ष के बच्चों का 30 से 35 सैकेंड का वीडियो बना कर अपने मोबाइल में तैयार रख कर ही रजिस्ट्रेशन करें। क्योंकि रजिस्ट्रेशन करते समय ही रजिस्ट्रेशन फार्म में प्रतियोगिता की वीडियो या फोटो अपलोड करें।
एकल नृत्य क्लासिकल, एकल नृत्य फिल्मी, एकल नृत्य फोक, समूह नृत्य क्लासिकल, समूह नृत्य फिल्मी, समूह नृत्य फोक, बेस्ट ड्रामेबाज, देशभक्ति समूह गान, एकल गीत, देशभक्ति एकल गीत व डे क्लामेशन के लिए 2 से 3 मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें