Godda News: अभिषेक चौधरी वीपी, एनआइसीडीसी/ओएसडी, नीति आयोग नई दिल्ली ने पथरगामा और बसंतराय प्रखंड का भ्रमण किया



ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-    अभिषेक चौधरी, वीपी, एनआइसीडीसी/ओएसडी, नीति आयोग नई दिल्ली, द्वारा दो दिवसीय गोड्डा दौरे के तहत आज गोड्डा प्रखंड के आईटीआई सिकटिया, गोड्डा प्रखंड के ग्राम पंचायत सैदापुर, पथरगामा प्रखंड के परसपानी, पथरगामा प्रखंड के रांगाटांड़, पिपरा, बसंतराय प्रखंड कार्यालय, बसंतराय प्रखंड के 2 गांव का भ्रमण तथा बसंतराय प्रखंड के महेशपुर का भ्रमण किया गया।

सर्वप्रथम आज अभिषेक चौधरी , नीति आयोग नई दिल्ली एवं अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारी गण द्वारा गोड्डा प्रखंड के आईटीआई सिकटिया में कौशल विकास योजना के तहत फूलो-झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल द्वारा सरकारी बच्चों के लिए पोशाक निर्माण कार्यों का अवलोकन एवं कार्यरत महिलाओं के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान अभिषेक चौधरी ने कहा कि महिला सखी मंडल द्वारा जो कार्य किये जा रहे हैं वह काफी सराहनीय है, इसे देखकर काफी प्रसन्नता हुई। साथ ही अभिषेक चौधरी के द्वारा उनके आय के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।  जिसको लेकर सखी मंडल की दीदियों ने भी अपनी राय अभिषेक चौधरी के समक्ष रखा। उनके द्वारा बताया गया कि इससे पूर्व जहां पर हमारे द्वारा कार्य किया जाता था उसके अनुरूप उचित आमदनी प्राप्त नहीं होती थी लेकिन यहां पर कम समय में आमदनी अधिक होती है। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज ने कहा कि सखी मंडल दीदियों के द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है।

इसके बाद अभिषेक चौधरी, नीति आयोग नई दिल्ली एवं अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारी गण द्वारा गोड्डा प्रखंड के ग्राम पंचायत सैदापुर में नाबार्ड संपोषित खुशीहाली किसान उत्पादक समूह द्वारा किये जा रहे कार्यों का अवलोकन एवं किसानों के साथ सीधा संवाद किया। अभिषेक चौधरी के द्वारा किए जा रहे कार्यो को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की गई। तत्पश्चात महोदय के द्वारा पथरगामा प्रखंड के परसपानी में बंजर भूमि पर लेमन ग्रास की खेती का अवलोकन एवं किसानों के साथ सीधा संवाद किया गया।

तत्पश्चात पथरगामा प्रखंड के पिपरा पंचायत के रांगाटांड गाँव में अभिषेक चौधरी, नीति आयोग नई दिल्ली एवं अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज के कर कमलों द्वारा दीदी बाड़ी योजना का उद्घाटन किया गया। प्रधान संस्था के कर्मी श्री आशुतोष कुमार एवं माँ योगिनी महिला विकास के प्रखंड समन्वयक के द्वारा बताया गया की इस योजना अंतर्गत मनरेगा के तहत प्रखंड के 3600 परिवारों के साथ पोषण एवं रोजगार के लिए दीदी बाड़ी योजना का क्रियान्वयन माँ योगिनी महिला विकास संघ, JSLPS एवं प्रधान के द्वारा तकनिकी सहयोग के माध्यम से किया जा रहा है I झारखण्ड में महिलाएं एवं बच्चे अधिकतर अनिमिक है जिसे पूरा करने के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा दीदी बाड़ी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिससे कुपोषण को दूर किया जा सके एवं साथ ही परिवार के लोगों को मनरेगा योजना अंतर्गत रोजगार भी प्राप्त हो रहा है I अभिषेक चौधरी के द्वारा समूह की दीदी से उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली गई एवं उन्हें मार्गदर्शित किया।

तत्पश्चात अभिषेक चौधरी के द्वारा प्रखंड कार्यालय बसंतराय में प्रखंड विकास पदाधिकारी बसंतराय से प्रखंड में संचालित योजना एवं नई योजना से संबंधित चर्चा की गई। इसके बाद महोदय के द्वारा बसंतराय प्रखंड के दो ग्रामों रेशम्भा और बोदरा गांव का भ्रमण कर वहां के कला कौशल के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली गई। तत्पश्चात अभिषेक चौधरी के द्वारा बसंतराय प्रखंड अंतर्गत महेशपुर में लघु सिंचाई विभाग द्वारा CSR मद से निर्मित समुद्रा बांध तालाब का अवलोकन एवं पानी पंचायत के किसानों से वार्ता की गई।

मौके पर उत्पाद अधीक्षक गोड्डा अवधेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोड्डा/पथरगामा, प्रखंड विकास पदाधिकारी बसंतराय, नीति आयोग के कोषांग प्रभारी संतोष कुमार एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।


Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें