Godda News: video- पथरगामा योगनी स्थान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आजसू ने की बैठक


ग्राम समाचार,पथरगामा(गोड्डा)। बुधवार को आजसू पार्टी की जिला कमिटी की बैठक योगिनी स्थान में जिला अध्यक्ष सुरेश महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि निकट भविष्य में पंचायत चुनाव होनेवाला है। कार्यकर्ता इसकी तैयारी में लग जाएं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में अपनी पार्टी के लोग चुनाव जीत सकें। आजसू से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए लक्ष्य रखा गया है। बैठक के बाद दो लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की। आजसू जिलाअध्यक्ष सुरेश महतो के द्वारा पार्टी में सम्मानित किया गया। आजसू में शामिल होने वालों में भवेश मांझी और अरविंद पूर्वे शामिल हैं। कार्यक्रम  में उपस्थित लोगों के लिए  भोजनालय की व्यवस्था  की गई थी बैठक में पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य बालमुकुंद दास, राकेश कुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम महतो, मनोज मरांडी, बजरंग महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता देवी, उदय कुमार महतो, महेंद्र महतो, रेखा देवी, बबीता देवी, सुलेखा देवी, पिंकी देवी मुकेश महतो, जयराम महतो, राजेन्द्र महतो, सिकंदर महतो सहित अन्य मौजूद थे।

                                         -ग्राम समाचार पथरगामा(गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें