गोड्डा गोली कांड मामले में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग

ग्राम समाचार, गोड्डा। गोड्डा शहर में बीते दिनों अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार कर हत्या की थी। इसी मामले को लेकर गोड्डा पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही थी। 

छापेमारी के दौरान अपराधियों को पकड़ने के लिए गुप्त सूचना के आधार पर गोड्डा पुलिस बिहार राज्य के बांका जिला गयी हुई थी।गोड्डा पुलिस के टीम को सूचना मिली थी कि अपराधी वारदात को अंजाम देकर गोड्डा से भागकर बिहार बॉडर को पार कर बांका जिला में छुपा हुआ है। 

बांका जिला अंतर्गत शंभुगंज थाना क्षेत्र के गुलिकुसाहा गांव में छापा मारने गई गोड्डा पुलिस ने घर को चारों ओर से घेर कर अपराधियों को पकड़ना चाहा लेकिन शातिर अपराधीयों ने पुलिस के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियों चलाना शुरू कर दिया जिसमें एसडीपीयो एके सिंह बाल-बाल बच गए। 

गोलियों की आवाज़ से गांव के लोग जमा होने लगे और अफरा तफरी मच गई। अफरा तफरी का फायदा उठा कर अपराधी भागने में सफल गया। लेकिन एक संदिग्ध अपराधी को पकड़ लिया गया साथ में एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

                                                                                                           - प्रीतम कुमार, ग्राम समाचार, गोड्डा ।

Share on Google Plus

Editor - प्रीतम कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें