दुमका उप चुनाव : भाजपा-झामुमो के बीच सीधी टक्कर

 



Dumka News: दुमका। झारखंड में दो सीटों में उप चुनाव होने है। झारखंड की उप राजधानी दुमका में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सीट छोड़ने के बाद दुमका सीट खाली हो गया था। झारखंड की उप राजधानी दुमका की सीट पर हमेशा से भारतीय जनता पार्टी की नजर रहती है। झारखंड में दुमका विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दबदबा रहता है। पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर बसंत सोरेन दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को झारखंड की पूर्व कल्याण मंत्री डा लुईस मरांडी को उप चुनाव के लिये दुमका विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा की ओर से डा लुईस मरांडी को दुमका सीट से टिकट मिलने के साथ ही चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ता असमंजस में थे। पूर्व कल्याण मं़त्री डा लुईस मरांडी ने पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी थी। डा लुईस के समर्थक पार्टी से टिकट मिलने को पहली जीत मान रही है। 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा के लिये चुनाव प्रचार कर रहे है तीन दिनों तक ग्रामीण क्षेत्रों में उन्होंने चुनाव प्रचार किया और शहर में महिला कार्यकर्ताओं के साथ महिला चैपाल लगाया। पूर्व सीएम ने दुमका विधानसभा के गंादों में रविवार को कार्यक्रम किया। गांदो से भारतीय जनता पार्टी पहाड़िया समाज का वोट अपने पक्ष में लेना चाहती है। इस क्षेत्र में डा लुईस मरांडी का मायका है इसलिए ग्रामीणों वोट को भाजपा अपने पक्ष में करने के लिये सभा कर रही है। गांदो एतिहासिक क्षेत्र रहा है पहाड़िया राजा का किला आज भी मौजूद है। 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिये दुमका विधान सभा सीट वर्तमान में काफी महत्वपूर्ण है इस एक सीट की जीत से झामुमो की लोकप्रियता जनता के बीच कितनी है इसका आकलन भी होगा। झामुमो के 9 महीने की सरकार पर भारतीय जनता पार्टी कई तरह के आरोप लगा चुकी है। 

फिलहाल दोनों पार्टियों में चुनाव में विजय दिलाने वाले कार्यकर्ताओं की पूछ ज्यादा हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रचार करने के लिये दुमका आ रहे है तो वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पुराने कार्यकर्ता सक्रिय हो गये है रणनीति तैयार कर रहे। इस चुनाव को इस रूप में भी देखा जा सकता है केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के बीच चुनाव हो रहा है इसलिये ये काफी रोमांचक भी है।

दशरथ महतो, ग्राम समाचार, दुमका। 

Share on Google Plus

Editor - दशरथ महतो,दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें