Bhagalpur News: सिमराहा : शराब के नशे में इकबाल ने इरशाद को मारी गोली

मायागंज अस्पताल में इलाजरत मो. इरशाद

ग्राम समाचार,भागलपुर। शनिवार को देर रात अकबरनगर थाना क्षेत्र के सिमराहा गांव में तरन्नुम बेगम के पति मो. इरशाद को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद घायल अवस्था मे देर रात पुलिस ने उसे मायागंज भेज दिया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अकबरनगर थाना क्षेत्र के सिमराहा गांव निवासी मो. ईकबाल द्वारा उसके पड़ोसी राजू के आंगन होते हुए पानी का पाइप ले जा रहा था। इस मामले को लेकर पड़ोसी राजू के साथ विवाद था। विरोध करने पर शराब के नशे में धुत ईकबाल ने मारपीट किया और घर मे दहशत फैलाने के उद्देश्य से आठ राउंड फायरिंग किया।

फायरिंग के बाद पड़ोस के लोगों ने समझा बुझाकर मामला को शांत कराया। लेकिन उसके बाद राजू का बहनोई मो इरशाद घर के आंगन में ही बने शौचालय में शौच करने जा रहा था। तभी शराब के नशे में होने के कारण इकबाल ने पुनः एक राउंड फायरिंग किया जिसमें मो इरशाद के कंधे में गोली लगी। जिसके बाद इरशाद केे परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में घयल इरशाद को मायागंज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चौबीस घंटे बाद भी कंधे से गोली नही निकल स्की है।

इरशाद मूल रूप से अबजुगंज का रहने वाला है दिल्ली में रहकर कमाता खाता है। लॉकडाउन में दिल्ली से अपना ससुराल सिमराहा आया था। इरशाद के परिजन छोटू और मेहताब ने बताया कि इकबाल आपराधिक घटनाओ में शामिल होकर कई बार जेल जा चुका है। गांव में वह दबंगई दिखाने के लिए कुछ भी कर सकता है। इस विषय मे थाना प्रभारी सन्तोष कुमार शर्मा ने कुछ भी बताने से मना किया है।   




Share on Google Plus

Editor - रजनीश कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें