ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में होने वाला भागलपुर विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रोहित पाण्डेय अपने सरल स्वभाव और संगठन शक्ति के बल पर लोगों के दिल जीतने में लगे हुए हैं। एक तरफ जहां वो अपने संगठनात्मक सभी लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ 6 से 8 घंटे मोहल्ले- मोहल्ले जाकर लोगों से जनसंपर्क कर आशीर्वाद ले रहे हैं। शनिवार को जनसंपर्क अभियान के तहत दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी खंजरपुर, विषहरी स्थान चौक, दुर्गा स्थान, मिश्रा टोला, खिरनी घाट, महाराज घाट, छोटी खंजरपुर आदि मोहल्लों में भ्रमण किए। इसके साथ ही उन्होंने आज कई मंदिरों में जाकर माता रानी का आशीर्वाद भी लिया। रोहित पाण्डेय ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान समाज के लोगों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ हम लोग संगठन आधारित कार्यकर्ता हैं। संगठन के बल पर ही हम चुनाव लड़ते हैं। समाज और संगठन का स्नेह जरूर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाएगी। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह,कन्हैयालाल, बबीता मिश्रा, पूनम, शंकर साह, कन्हैया सहाय,मुन्ना सिंह,संगीता सिन्हा, देवव्रत घोष, रोशन सिंह, वीरेश मिश्रा, भोला मंडल, राज किशोर गुप्ता मुकेश हरी, प्रणब दास, विवेकानंद यादव, योगेश पाठक, बब्लू यादव,प्रिंस मंडल आयुष कुमार,ओम कुमार, मानस सिंह, सोमनाथ शर्मा, दीपक मिश्रा, शशांक घोश, मनीष दास, आनंद चंद्रवंशी आदि साथ थे।
Bhagalpur News:भाजपा प्रत्याशी रोहित पाण्डेय ने जनसंपर्क अभियान को किया तेज, विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से लिया आशीर्वाद
ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में होने वाला भागलपुर विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रोहित पाण्डेय अपने सरल स्वभाव और संगठन शक्ति के बल पर लोगों के दिल जीतने में लगे हुए हैं। एक तरफ जहां वो अपने संगठनात्मक सभी लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ 6 से 8 घंटे मोहल्ले- मोहल्ले जाकर लोगों से जनसंपर्क कर आशीर्वाद ले रहे हैं। शनिवार को जनसंपर्क अभियान के तहत दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी खंजरपुर, विषहरी स्थान चौक, दुर्गा स्थान, मिश्रा टोला, खिरनी घाट, महाराज घाट, छोटी खंजरपुर आदि मोहल्लों में भ्रमण किए। इसके साथ ही उन्होंने आज कई मंदिरों में जाकर माता रानी का आशीर्वाद भी लिया। रोहित पाण्डेय ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान समाज के लोगों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ हम लोग संगठन आधारित कार्यकर्ता हैं। संगठन के बल पर ही हम चुनाव लड़ते हैं। समाज और संगठन का स्नेह जरूर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाएगी। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह,कन्हैयालाल, बबीता मिश्रा, पूनम, शंकर साह, कन्हैया सहाय,मुन्ना सिंह,संगीता सिन्हा, देवव्रत घोष, रोशन सिंह, वीरेश मिश्रा, भोला मंडल, राज किशोर गुप्ता मुकेश हरी, प्रणब दास, विवेकानंद यादव, योगेश पाठक, बब्लू यादव,प्रिंस मंडल आयुष कुमार,ओम कुमार, मानस सिंह, सोमनाथ शर्मा, दीपक मिश्रा, शशांक घोश, मनीष दास, आनंद चंद्रवंशी आदि साथ थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें