Bhagalpur News:कहलगांव विधानसभा से वंशवाद की मुक्ति के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं को मुखिया सुभाष चंद्र भगत ने अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित



ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के कहलगांव विधानसभा अंतर्गत सन्हौला प्रखंड के सिलहन खजुरिया पंचायत के मुखिया सुभाष चंद्र भगत द्वारा महाअष्टमी के शुभ अवसर पर शनिवार को सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने निजी आवास खजुरिया में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मुखिया सुभाष चंद्र भगत ने बताया कि कहलगांव विधानसभा में वंशवाद से मुक्ति के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार कड़ी मेहनत की जा रही है। ताकि 45 वर्षों के अंधेरे को दूर किया जा सके और कहलगांव में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी पवन यादव ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सके। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन हेतु अपने निजी आवास पर मुखिया द्वारा अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहलगांव विधानसभा से वंशवाद की मुक्ति हेतु संकल्प लिया। 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर राष्ट्र हित और कहलगांव के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी पवन यादव के समर्थन में कमल के निशान पर बटन दबाने का आग्रह कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी खासा उत्साह दिख रहा है। मुखिया सुभाष चंद्र भगत लगातार लोगों को कमल के निशान पर बटन दबाने के लिए एकजुट करते दिख रहे हैं। उपस्थित लोगों ने कहा कि पवन यादव ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कहलगांव में एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे और कहलगांव विधानसभा के लोग वंशवाद से मुक्त होंगे।


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें