Bhagalpur News:चुनाव को लेकर एसएसपी ने की बैठक


ग्राम समाचार, भागलपुर । भागलपुर सीनियर एसपी आशीष भारती ने शनिवार को पुलिस लाइन में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। जिसमें मुख्य रूप से दुर्गा पूजा के साथ होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। मीटिंग में एसएसपी ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तेजी से सुनिश्चित करने के साथ शराबखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदाताओं को डराने धमकाने वालों के भी शिनाख्त के निर्देश दिये। मीटिंग में सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज सहित सभी डीएसपी और सभी थानों के थानेदार मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें