Bhagalpur News:सचिन सहवाग की जोड़ी की तरह है जदयू भाजपा, अब बिहार में लालटेन की जरूरत नहीं – राजनाथ सिंह


ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड की जोड़ी सचिन और सहवाग की जोड़ी की तरह है। जिस तरह यह बल्लेबाज लंबी पारियां खेलकर भारत को जीताते रहे, उसी तरह भाजपा जदयू की जोड़ी बिहार में लंबी पारी खेलते हुए विकास के नए आयाम लिख रही है। यह जोड़ी आगे भी जारी रहेगी और प्रदेश का विकास यूं ही निरंतर होता रहेगा। यह बातें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जिले के सन्हौला प्रखंड स्थित ताड़र उच्च विद्यालय मैदान में राजग गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार पवन यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के दौरान कही। राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना काल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने बहुत ही अच्छा काम किया है। अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों के खाते में पैसा भेजा गया। साथ ही उन्हें खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया गया है। इतना ही नहीं प्रवासियों को नवंबर तक का अनाज दे दिया गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश में गरीबों के कल्याण के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू किया गया। अभी तक 25 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। आने वाले दिनों में सभी लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत एक साल तक लाख तक का निशुल्क इलाज किया जाता है। यदि बीमारी ठीक नहीं हुई तो इस योजना का लाभ संबंधित व्यक्ति को अगले साल भी मिलेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि गरीब से गरीब लोग गैस पर खाना बनाएंगे। लेकिन मोदी सरकार ने गरीबों के सपनों को पूरा करते हुए उज्जवला योजना के तहत घर घर गैस चूल्हा पहुंचाया। राजनाथ सिंह ने कहा कि नागरिकता कानून बनाना हमारा संकल्प था। इस संकल्प को हमने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन नहीं होना चाहिए था। उस समय लग रहा था कि जैसे भारत माता के टुकड़े किए जा रहे हों। हम लोग नहीं चाहते थे कि भारत का विभाजन हो। विभाजन के बाद पाकिस्तान में जो अल्पसंख्यक रह गए लगातार उन पर जुल्म ढाया जा रहा था। हमारी पार्टी ने संकल्प लिया था कि जिस दिन संसद में स्पष्ट बहुमत मिलेगा उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों को भारत लाया जाएगा। उन्हें भारत लाकर नागरिकता देंगे। अपने संकल्प को पूरा करने के लिए ही हमने नागरिकता का कानून पास किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने जो कहा है उसे पूरा किया है आगे भी विकास की गति यूं ही जारी रहेगी राजनाथ सिंह ने कहां के बिहार में एक समय 15 साल तक लालटेन की सरकार थी उस समय सड़क बिजली पानी के लिए लोग तरसा करते थे अपराध चरम पर था आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अमन-चैन है प्रदेश विकास की राह पर है। अब बिहार में लालटेन‌ की जरूरत नहीं है। राजनाथ सिंह ने जनसभा में उपस्थित लोगों को भाजपा प्रत्याशी पवन यादव के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि एक बार पुनः बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने में आप लोग मदद करें।। बिहार विकास के राह पर है। आने वाले दिनों में बिहार में विकास की रफ्तार और तेज होगी। मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा प्रत्याशी पवन यादव, लीना सिन्हा, पवन मिश्रा आदि मौजूद थे इसके पूर्व भाजपा नेता अक्षय आनंद मोदी ने राजनाथ सिंह को मंजूषा पेंटिंग भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान गौतम चौधरी भी मौजूद रहे। चुनावी सभा का संचालन ओगरी पंचायत के मुखिया ओमप्रकाश मंडल ने किया।  


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें