Sahibganj News;आज स्वदेशी जागरण मंच ने उद्यमी सम्मान समारोह का किया आयोजन!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज साहिबगंज में दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय स्वालंबन सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न किया गया lजिसमे स्वदेशी जागरण मंच द्वारा जिले के उद्यमी बीरबल यादव,संजय चौधरी,संजय यादव और जिले में स्वदेशी से स्वावलंबी की ओर बढ़ने के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाली पुतुल देवी को सम्मानित किया गया l
                                                   आज के सम्मान समारोह में प्रान्त संयोजक राजेश उपाध्याय ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच पूरे देश में दत्तोपंत धनगढ़ी राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश महामारी व बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है।सरकार अनेकों घोषणाएं की है किंतु सभी ऊँट के मुँह में जीरा साबित हुई है।आज के इस कार्यक्रम में जिला संयोजक डॉ रंजीत सिंह एवं प्रांत प्रमुख विष्णु सिंह ने भी अपनी बातों को रखा।
                                                           स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आज संगठन का विस्तार भी किया गया।जिसमें मोतीलाल सरकार जिला विचार मंडल प्रमुख,हिमांशु गोवा उप प्रमुख,गौरव कुमार झा जिला संगठन प्रमुख,उत्तम भगत प्रमुख, कैलाश प्रसाद जिला संपर्क प्रमुख,दिनेश पांडे,संतोष चौधरी,पुष्पक हरिया भगत एवं सीताराम ठाकुर को मंच विस्तार का दायित्व दिया गया है। 

Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें