Sahibganj News; भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज सेवा सप्ताह कार्यक्रम का समापन माँ बायसी मंदिर में संध्या महाआरती से की!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के झारखण्ड प्रदेश द्वारा निदेशित कार्यक्रम सेवा सप्ताह के आज अंतिम दिन भाजपा युवा मोर्चा साहिबगंज के सभी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में संत जेवियर रोड स्थित माँ बायसी मंदिर में संध्या महाआरती की।इस अवसर पर युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने माँ बायसी मंदिर में फल-फूल से पूजा अर्चना की और माँ बायसी से इस आपात स्थिति कोरोना से देश के लोगों को निजात दिलाने हेतु प्रार्थना की,साथही मंदिर में ही माँ के भोग हेतु प्रसाद तैयार कर पूजा पश्चात उपस्थित सभी लोगों के बीच प्रसाद वितरण की।
                       भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के इस सेवा सप्ताह कार्यक्रम में जिला स्वच्छता अभियान प्रभारी रमेश कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, गौतम यादव,मनोज पासवान, पंकज चौधरी, माणिक कुमार,महेंद्र पोद्दार आदि सहितअनेकों भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें