ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के गिरिपानी गांव में आपसी रंजिश के कारण गाली गलौज एवं मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। उक्त मामले को लेकर वादी राजेंद्र किस्कु, पिता-जगरनाथ किस्कु ने महेशपुर थाने में दो अभियुक्त बीरबल मुर्मू, फादर किस्कु गिरिपानी निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना 18 सितंबर का है। वादी राजेंद्र किस्कु के लिखित आवेदन के आधार पर थाने में उपरोक्त दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज एवं मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में भादवि की धारा 323, 325, 504, 34 के तहत थाना कांड संख्या 154/20 दिनांक 19/9/20 को दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद महेशपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Pakur News: महेशपुर आपसी रंजिश के कारण गाली गलौज एवं मारपीट कर जख्मी कर देने का प्रथमिकी दर्ज।
ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के गिरिपानी गांव में आपसी रंजिश के कारण गाली गलौज एवं मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। उक्त मामले को लेकर वादी राजेंद्र किस्कु, पिता-जगरनाथ किस्कु ने महेशपुर थाने में दो अभियुक्त बीरबल मुर्मू, फादर किस्कु गिरिपानी निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना 18 सितंबर का है। वादी राजेंद्र किस्कु के लिखित आवेदन के आधार पर थाने में उपरोक्त दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज एवं मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में भादवि की धारा 323, 325, 504, 34 के तहत थाना कांड संख्या 154/20 दिनांक 19/9/20 को दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद महेशपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें