Sahibganj News; भाजपा युवा मोर्चा ने आज सेवा सप्ताह के दूसरे दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।झारखण्ड प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं द्वारा14 सितम्बर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।जिसके तहत सेवा सप्ताह के आज दूसरे दिन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में अनेकों कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख स्थानों पर अवस्थित महापुरुषों की मूर्ति स्थल की स्वच्छता व माल्यार्पण किया।
                                                                        सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में गाँधी जी की प्रतिमा,पटेल चौक पर सरदार बल्लभ भाई पटेल,बाटा चौक पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा,आजाद चौक पर चंद्र शेखर आजाद आदि शहर के प्रमुख स्थानों पर अवस्थित प्रतिमाओं स्थल की स्वच्छता व माल्यार्पण की गई। साहिबगंज के भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम में मुख्यतः नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह,भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,जिला स्वच्छता अभियान प्रभारी रमेश कुमार,नगर अध्यक्ष मनोज पासवान, पंकज चौधरी,माणिक कुमार सहित अनेकों भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
        
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें