Rewari News : मनेठी में तीन लोगों पर गोली चलाने का एक और आरोपी गिरफ्तार

खोल थाना पुलिस ने मनेठी में तीन लोगों पर गोली चलाने के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव मनेठी निवासी जितेंद्र उर्फ टोनी के रूप में हुई है। पुलिस एक आरोपी वरूण को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया कि गांव मनेठी निवासी श्यामलाल ने अपनी शिकायत में कहा था कि 9 सितंबर की सुबह वह सैर पर गांव के स्टेडियम में गए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर वरुणजितेंद्र उर्फ टोनी अपने साथियों के साथ पहुंचा तथा श्यामलाल पर गोली चला दी थी। गोली से श्यामलाल बाल-बाल बच गया था। इसके बाद आरोपियों ने गांव मनेठी निवासी संदीप व राहुल पर भी गोली चलाते हुए जानलेवा हमला किया था। खोल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व गवाहों को धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी वरूण को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। दूसरे आरोपी जितेंद्र उर्फ टोनी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें