Sahibganj News;साहिबगंज महाविद्यालय में ऑन लाईन मनाया गया एन एस एस का 51वां स्थापना दिवस!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना 51वाँ स्थापना दिवस ऑनलाइन आयोजित की गई। एन एस एस के नोडल पदाधिकारी डॉ रंजीत सिंह ने बताया कि कोरोना के कारण स्कूल कॉलेज बन्द हैजिस कारण ऑनलाइन जूम एप्प के माध्यम से स्थापना दिवस मनाया गया।उन्होंने कहा कि 24 सितंबर 1969 के इतिहास को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष से जोड़ते हुए राधा कृष्णन पंडित, जवाहर लाल नेहरू, डा. सीडी देशमुख आदि ने एनएसएस को कार्यरूप देने में अहम भूमिका निभाई थी।उन्होंने सेवा योजना के महत्वों, उद्देश्य और प्रतीक चिन्ह पर भी विस्तार से चर्चा की।
                                                     उन्होंने कहा कि यदि हम पिछले 50 वर्षों की तुलना करे कि पिछले स्वयंसेवकों की मदद से क्या हम समाज में परिवर्तन ला पाये हैं क्योंकि अधिकांश एनएसएस वोलेंटियर्स केवल कॉलेज के दिनों में ही सक्रिय रहते है।
                                            आज के कार्यक्रम में शिबू सोरेन जनजातीय डिग्री कॉलेज बोरियो से डॉ.मेरी सोरेन,स्वयं सेविका नमिता कुमारी, मनीष यादव,मो. शाहबाज आलम,पूजा कुमारी,चंदन कुमार,आदि स्वयंसेवकों ने ऑन लाइन जुड़कर एन एस एस का 51वाँ स्थापना दिवस मनाया।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें