Rewari News : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतराष्टय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ठ व सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा

रेवाड़ी, 18 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतराष्टय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ठ व सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संगीता यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को हरियाणा राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है। पुरस्कारों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है।

उन्होंने बताया कि महिला पुरस्कार के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नों देवी पुरस्कार, लाईफटाईम अचीवर्स अवार्ड व सोशल वर्कर अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि जो प्रार्थी अवार्ड से सम्बंधित मापदंड व शर्त पूरी करता है वह 30 सितंबर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय पुराना डीसी कार्यालय रेवाड़ी में आवेदन जमा करवा सकते है. 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें