ग्राम समाचार, पथरगामाः- भांजपुर निवासी मोतीलाल टूडू को कालाजार से पीड़ित पाया गया।वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु छिड़काव किए जाने के वक्त उसने मलेरिया निरीक्षक संजय कुमार साह को 15 दिनों से बुखार से पीड़ित रहने की बात बताई थी।बुखार रहने की जानकारी मिलने पर उसे यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया गया था।जहां जांच के उपरांत उसे कालाजार से पीड़ित पाया गया।उसे तत्काल भर्ती कर इलाज जारी कर दिया गया।उसका विशेष उपचार डॉक्टर रोहित रंजन और डॉक्टर जे पी मुर्मू तथा एएनएम संजू देवी के द्वारा किया जा रहा है।
-:अमन राज, पथरगामा:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें