Pakur News: पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में धान की धमाकेदार पैदावार से किसान वर्ग हैं गदगद


ग्राम समाचार, पाकुड़।पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में बीते वर्ष की तुलना इस वर्ष धान की फसल की पैदावारी बेहतर होने से किसान वर्ग के लोग काफी गदगद हैं। क्षेत्र के किसानों की मानें तो पूर्व के साल में वर्षा कम होने की वजह से किसानों को धान की फसल ना के बराबर होने से आर्थिक संकट से गुजरना पड़ा था। क्षेत्र के सभी गांव टोला मुहल्ला के खेतों में किसानों द्वारा अपने-अपने खेतों में लगाई गई धान की पैदावार बेहतर होने से किसान वर्ग के लोगों में हर्ष व्याप्त है। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के किसानों का कहना है कि बीते वर्ष नाम मात्र के लिए वर्षा होने से धान की फसलों को काफी नुकसान हुआ था जिससे किसान वर्ग के लोगों की कमर तोड़ने का काम किया था। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि क्षेत्र के किसानों द्वारा बड़े उत्साह के साथ सालभर के जुगत को लेकर अपने खेतों में धान की फसल बुवाई किया गया था लेकिन बीते वर्ष कम बारिश के वजह से क्षेत्र के किसानों को आर्थिक संकट में लाकर खड़ा कर दिया था।  किसानों का कहना है कि बीते वर्ष की तुलना इस वर्ष प्रखंड क्षेत्र में धान की पैदावार काफी बेहतर है बीते वर्ष हुए आर्थिक क्षति का भरपाई होने की संभावना दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के किसानों की माने तो धान की फसल ना सिर्फ किसान वर्ग के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार करने का काम करती है बल्कि धान की बेहतर पैदावारी से किसान वर्ग के परिवार वालों की जीवन में खुशहाली भर देता है।


ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें