ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया आगामी 20 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय विशेष पल्स पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक किया, बैठक में सिविल सर्जन ने विशेष पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की चिकित्सा प्रभारी डॉ नवल कुमार ने बताया कि अभियान को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है सिविल सर्जन ने कहा कि शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी व अधिकारी अपने जिम्मेवारी पूर्वक काम करें। लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी । अभियान के तहत कोविड – 19 को लेकर जारी गाइड लाइन का अनुपालन हो इसे सभी सुनिश्चित करेंगे जरूरत अनुसार सोशल डिस्टैंसिंग को सुनिश्चित करते हुए बच्चों को पोलियो खुराक पिलाएं ध्यान रखा जाय कि एक भी बच्चा पोलियो खुराक पीने से वंचित नहीं रहे उन्होंने ट्रांजिट टीम को विशेष रूप से ध्यान रखते हुए सभी बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाने की हिदायत दी सिविल सर्जन ने अभियान के दौरान कर्मी पोलियो खुराक पिलाने वाले कर्मी अपने निर्धारित ड्रेस कोड में ही रहे उन्होंने कहा कि इस दौरान टीम अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने का भी कार्य करें। सभी बूथों पर पोलियो खुराक उपलब्ध कराने के लिए 13 सब डिपो बनाया गया है । उल्लेखनीय हो कि जिले में आगामी 20 से 23 सितंबर तक विशेष पल्स पोलियो अभियान प्रस्तावित है पहले दिन बूथवार बच्चों को पोलियो खुराक पिलाया जाएगा जबकि दूसरे – तीसरे दिन डोर टू डोर जाकर पोलियो खुरक पिलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 143 बूथ बनाया गया है जिसमें प्रखंड के 16500 बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाने का लक्ष्य है। मौके पर डॉक्टर गंगा शंकर, डॉ मंजर आलम, एएनएम ज्योति, नित्य कुमार पाल समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें