Pakur News: महेशपुर पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवतियों की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।


ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर पोषण माह के तहत प्रखण्ड के कानिझाड़ा, चापतुरा, मंजराबाड़ी, शहरग्राम आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवतियों की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला पर्यवेक्षिका शांति सुनी मरांडी व पिरामल फाउंडेशन के बिटीओ मुख्य रूप से उपस्थित थे। वही पिरामल फाउंडेशन के बिटीओ अरशद अली ने गर्भवती व धातृ महिलाओं को एक हजार दिनों के महत्व को समझाया। महिलाओं को जानकारी देते हैं बताया कि एक हजार दिन गर्भवस्था से शुरू होकर बच्चे का जन्म होने के बाद दो साल तक का होता है। जिसमें माता को खास ध्यान रखना पड़ता है। गर्भावस्था में पौष्टिक भोजन करने से गर्भस्थ शिशु का विकास सही होगा और बच्चा स्वस्थ पैदा होगा। साथ ही गर्भवती भी स्वस्थ रहेगी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण के संबंध में कई जानकारी दिए। साथ ही उन्होंने 15 से 30 सितंबर तक चलने वाले विश्व कृमि दिवस तथा 20 से 22 सितंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूक किया। मौके पर शहरग्राम जल सहिया रुक्मणी देवी, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका प्रोमिला कोलंबो, मीठ देवी, विक्टोरिया बहमनी सहित अन्य उपस्थित थीं।


ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें