ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम गांव के दुर्गा मंदिर के पास रविवार सुबह पुलिस निरीक्षक महेशपुर सुरेन्द्र रविदास और थाना प्रभारी दिनेश प्रसाद चौरसिया ने पुलिस बल के साथ करीब 8 क्विंटल अवैध कोयला लदे दो बाइक को जब्त किया है। हर बार के तरह इस बार भी पुलिस को देखते ही कोयला लदे बाइक को छोड़कर बाइक चालक रफूचक्कर हो गया। जब्त बाइक तथा अवैध कोयले को महेशपुर थाने में रखा गया है।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें