ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नुडाई गांव में जमीन संबंधित विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से महेशपुर थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष के वादिनी शाहनाज परवीन ने थाने में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि उसने मौजा नुराई में प्लॉट नंबर 479 में कुल रकवा 5 कट्ठा जमीन कोट के माध्यम से खरीदी है। जिसका कागजात सीओ कार्यालय महेशपुर में जमा है। बिगत 13/09/20 को उक्त जमीन पर नुडाई गांव निवासी रेजाउल शेख, मोईद शेख, इनताजुल शेख, साहेबा बीबी मिलकर जबरन वृक्षारोपण कर रहे थे। जब वादिनी देखी और विरोध करने गई तो वे सभी मिलकर वादिनी के साथ गाली गलौज तथा धक्का मुक्की करने लगे। इसी क्रम में रेजाउल शेख वादिनी का बाल पकड़कर मारने लगा। इतने में वादिनी के ससुर लालचांद काजी वादिनी को बचाने आए। इस पर सभी लोग मिलकर ससुर को घेर लिए। तथा बांस तथा लोहे का सब्बल से जान मारने की नीयत से मारपीट करने लगे। जिससे वादिनी का ससुर का सिर फट गया और वह बेहोश होकर गिर गए। बाद में जब आसपास के लोग जमा होने लगे तो वे सब भाग गए। वादिनी ने लिखित आवेदन में मामले को लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वादिनी शहनाज परवीन के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने में उपरोक्त चारों नामजद आरोपी के खिलाफ गाली गलौज करने तथा जान मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में भादवि की धारा 323, 324, 307, 504, 34 के तहत थाना कांड संख्या 149/20 दिनांक 15/9/20 को दर्ज की गई है। वही इस घटना को लेकर दूसरे पक्ष की वादिनी साहिबा बीबी नुराई गांव निवासी ने महेशपुर थाने में दिए लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि वह विगत 13/09/20 को शाम 4 बजे अपनी बेटी सखी खातून के साथ मौजा नुराई दाग नंबर 479 जिसमें वादिनी का घर है, वहां बांस की लकड़ी से घेरा बंदी की हुई थी। बरसात के पानी मे बांस का खुटा षद गया था। जिसका वह अपनी बेटी के साथ मरमती कर रही थी। उस समय वादिनी की पति या अन्य कोई मर्द घर पर नहीं थे। अचानक नुडाई गांव निवासी लालचांद काजी तथा उसका पुत्र राजेश काजी दौड़कर आए। लालचांद काजी ने वादिनी को पकड़ लिया। तथा छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ दिए, और सिर का बाल पकड़कर जमीन पर दो चार बार पटक दिया। जिससे वादिनी का बाएं हाथ की तीन उंगलियां टूट गई। इसी क्रम में लालचांद काजी का बेटा राजेश काजी वादिनी की बेटी से सखी खातून को पकड़ लिया तथा कमीज फाड़ दिया। उसके बाद बाल पकड़कर उठाकर मिट्टी में दो चार बार पटक दिया। जिससे उसके हाथ में दाहिने हाथ में फैक्चर हो गया। और खून निकलने लगा। जान बचाने के क्रम में हल्ला करने पर गांव के लोग जुटने लगे। उस समय दोनों पिता पुत्र ने मिलकर दो जोड़ा कान का सोने का रिंग छीन लिया। तथा गंदी भाषा मे गाली गलौज करते हुए बोला कि इस बार बच गई। बाद में तुम दोनों को जान से खत्म कर देंगे। दो पुरुषों के सामने बेबस हो गयी थी। वादिनी ने उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वादिनी साहिबा बीबी की लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने में उपरोक्त दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज एवं मारपीट करने, सोने की रिंग छिन लेने तथा छेड़खानी करने के आरोप में भादवि की धारा 323, 324, 504, 506, 379, 354(b), 34 के तहत थाना कांड संख्या 150/20 दिनांक 15/09/20 को दर्ज की गई है। उधर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद महेशपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें