Bounsi News: 28 वर्षीया विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।

बौसी प्रखंड के कुसयारी ग्राम में एक 28 वर्षीय विवाहित महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।  बताया जाता हैं कि कुसयारी निवासी रूपेश कुमार मांझी की 28 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी द्वारा घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस दौरान महिला ने फांसी के लिए अपनी ही साड़ी का इस्तेमाल किया । घटना की जानकारी मिलते ही बौंसी थानाप्रभारी राज किशोर सिंह ने एस0आई0 सुधीर सिंह, एस0आई0 नंदलाल पासवान, और प्रशिक्षु एस0आई0 मनीष कुमार को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया। उधर मृतक महिला के धोरैया थाना क्षेत्र के रणगांव स्थित मायके से उसके भाई संतोष कुमार और वंशी कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं । दोनों ही भाइयों का आरोप हैं, कि  दहेज के लिए अक्सर उसकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिस कारण आये दिन लगातार उन लोगों में झगड़ा हुआ करता था ।  



दोनो भाई का कहना है कि प्रताड़ना के कारण ही उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में एक दिन पहले मृत महिला का अपनी सास से किसी बात को लेकर झगड़ा विवाद हुआ था। उसके बाद बुधवार को महिला ने आत्महत्या कर ली है।

इस संबंध में उसकी सास और पति का कहना है कि हम लोग घर पर नहीं थे,घास काटने के लिए खेत गए हुए थे और इसी दौरान  मेरी पत्नी ने अपनी साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि उसका देवर अंकुश कुमार मौके वारदात से फरार है। मायके वालों का यह भी आरोप है कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की या इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी है।

मदन कुमार झा, प्रखंड संवाददाता, ग्राम समाचार, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें