Pakur News: महेशपुर ऑटो पलटने से एक 60 वर्षीय महिला की मौत एवं 7 महिला गंभीर रूप से घायल।


ग्राम समाचार,पाकुड़। महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क के नारायणगढ़ गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक 60 वर्षीय महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई। साथ ही घटना से 7 अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव निवासी मृतक महिला बहासुरी हेम्ब्रम (60), जिसमें महिला मायसुरी मुर्मू (45), पूजा मुर्मू (35), शांति लता सोरेन (20), सोनाली मरांडी (52), बिटिया टुडू(32), बोड़ो दीदी हांसदा (35), सुनीता हेम्ब्रम (40) सीतारामपुर गांव से दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के खायड़बनी गांव अपने रिश्तेदारों के घर गया हुआ था। वही आज अपने घर लौटने के दरम्यान महेशपुर थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव के समीप देर शाम करीब साढ़े छः बजे ऑटो चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे ऑटो पलट गई। ऑटो में सवार एक यात्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही सात जख्मी हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर सभी जख्मियों को सीएचसी महेशपुर इलाज हेतु भेजा गया। वही घटना को लेकर महेशपुर पुलिस को खबर मिलते ही महेशपुर थाने के जेएसआई सुरेश कुमार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर छानबीन की। उधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें