Pakur News: महेशपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती मनाई गई।


ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती प्रखंड मुख्यालय स्थित काठमिल परिसर में कार्यक्रम प्रभारी साधन ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम प्रभारी साधन ठाकुर ने बताया कि महेशपुर मंडल के 63 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई है। इस अवसर पर शिलारानी हेम्ब्रम, अमित अग्रवाल, जयसेन बेसरा, बिजय भंडारी, देवराज तिवारी, संदीप भगत, अजय दास, हीरू राय, गोपाल प्रसाद भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें