Pakur News: जिले के 1,86,000 बच्चों को पोलियो खुराक देने का लक्ष्य


ग्राम समाचार, पाकुड़। जिले में रविवार को दो बूंद जिंदगी की दी जाएगी इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है शनिवार को वैक्सीन लेने के लिए काफी संख्या में एएनएम एवं अन्य कर्मचारी बनाए गए सब डिपो पर पहुंचे विशेष पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत जिले में 20 से 22 सितंबर तक बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी 20 सितंबर को बूथों में तथा 21 व 22 सितंबर को वंचित रह गए बच्चों को पोलियो ड्राप दी जाएगी प्रखंड व शहरी क्षेत्र में पोलियो ड्राप पिलाने के लिए कुल 1108 बूथ बनाए गए हैं जिले के 1,86,000 बच्चों को पोलियो की खुराक देने के लिए 2,211 वैक्सीनेटरों एवं 268 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं  जिन्हें प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कोविड – 19 को लेकर विशेष एहतीहात बरती जा रही है सभी वैक्सीनेटर पीपीई कीट पहनकर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाएंगे इस दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का भी ध्यान रखना है पिछले दिनों उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार ने बैठक कर सभी संबंधितों को जरूरी दिशा – निर्देश दिए।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें