
ग्राम समाचार, दुमका।पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में चल रहे 25
दिवसीय सह योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर के रविवार दसवें दिन में योग शिक्षक संतोष
गोस्वामी द्वारा विशेषकर मोटापा व मधुमेह के रोगियों के लिए योगाभ्यास कराया। जिसमे
पादहस्तासन त्रिकोणासन कटिचक्रासन ताड़ासन तिर्यक ताड़ासन एक पाद चक्रिकासन द्विपाद
चक्रिकासन अर्ध हलासन पवनमुक्तासन के साथ प्राणायाम अनुलोम-विलोम भ्रामरी भस्त्रिका
कपालभाति उद्गीथ उज्जायी आदि का अभ्यास सहज रूप से अभ्यास कराया । योग शिविर के
माध्यम से श्री गोस्वामी ने योग साधकों को बताया कि नियमित इन आसनों व प्राणायाम का
अभ्यास से शरीर में शुगर प्रेशर व मोटापा जैसे लोगों रोगों से मुक्ति मिल सकता है
इसके लिए सभी अपने घरों में समय निकालकर योग अभ्यास करें।
योग साधकों ने भी तन्मयता
के साथ सभी योगासनों को किया । इस मौके पर सहयोग शिक्षक संभू रजक पतंजलि महामंत्री
पूनम भगत वॉलीबॉल के सचिव जिला सचिव मुकेश कुमार वार्ड सदस्य पवन केसरी, मधुकर
दत्ता, किरण कुमारी रेखा कुमारी अनु कुमारी रुचि सा कुमारी अनुपमा वर्मा प्रेमलाल
यादव परमानंद मंडल रंजन कुमार संदीप शाह आदि उपस्थित रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें