GoddaNews: महात्मा गांधी ने सदैव महिलाओं की उंचा दर्जा दिया- डाॅ रितेश दुबे


 


ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-    ग्रामीण  ट्रस्ट-कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में बढ़ौना ग्राम की प्रगतिशील महिलाओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयन्ती के उपलक्ष में कृषि, गरीबी उन्मूलन,महिला सशक्तिकरण तथा स्वच्छता सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डाॅ0 रितेश दुबे ने बताया कि महात्मा गांधी ने सदैव महिलाओं को ऊंचा दर्जा दिया। वह अपने सहयोगियों और देशवासियों से भी यही आशा करते थे कि वे महिलाओं को सम्मान दें, उनका महत्व स्वीकारें।स्वाबलंबन को महत्त्व दिये जाने के कारण गांधीजी का स्पष्ट मानना था कि शिक्षा लोगों में कौशल को बढ़ावा दे, ताकि व्यक्ति लघु एवं कुटीर उद्योगों के माध्यम से स्वाबलंबी बन सके। बेहतर साफ-सफाई से ही भारत के गांवों को आदर्श बनाया जा सकता है। नदियों को साफ रखकर हम अपनी सभ्यता को जिंदा रख सकते हैं। केवीके परिसर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। श्यामा देवी, कामिनी, धुरानी, फूलकुमारी, अनीता देवी, सरिता देवी, सुशीला देवी समेत 25 महिला किसान कार्यक्रम में सम्मिलित थे|

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें