GoddaNews: स्वेटर उत्पादन केंद्र में उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया



ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-    आज दिनांक 16.09.2020 को सुंदरपहाडी स्थित फुलो झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल द्वारा संचालित स्वेटर एवं पोशाक उत्पादन केन्द्र का उपायुक्त भोर सिंह यादव और उप विकास आयुक्त अंजली यादव के द्वारा संयुक्त से औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वहां पर कार्यरत महिलाओं से मिल कर उनकी आय तथा उनके द्वारा किए गए कार्यो से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उप विकास आयुक्त ने भी स्वेटर उत्पादन मशीन का निरीक्षण करते हुए वस्त्र भंडारण व महिलाओं की आय को लेकर जानकारी ली। फुलो झानो सखी मंडल से जुडी़ कविता देवी ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें समय से कार्य करने के उपरांत वेतन का भुगतान हो रहा है और सखी मंडल से जुड़ कर उनकी जिन्दगी में बदलाव भी आया है। उपायुक्त के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि इस कार्य में और भी अधिक महिलाओं को जोड़ने की आवश्यकता है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि एक बृहत प्लान बनाकर इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की और अग्रसर करने की जरूरत है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सखी मंडल के विस्तार की कड़ी में जिले में ही जूता निर्माण की संभावना तलाशने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त अंजलि यादव ने बताया कि बोआरीजोर और ठाकुरगंगटी प्रखंड में भी स्थानीय रूप से इसी प्रकार के केन्द्र का संचालन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है।

मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी जय प्रकाश मेहरा, नीति आयोग के कोषांग प्रभारी संतोष कुमार एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे।



Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें