ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि कोविड-19 जांच के दौरान कोविड पॉजिटिव पाए गए कुछ मरीज कोविड केयर सेंटर सिकटिया या मर्सी हॉस्पिटल पोड़ैयाहाट में आने से बचने का प्रयास करते हैं तथा अपना मोबाइल स्विच भी ऑफ कर लेते हैं तथा उन्हें लाने गए एंबुलेंस को घंटों इंतजार करना पड़ता है ऐसी परिस्थिति आम नागरिकों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। अतः सभी मरीज जो कोविड पॉजिटिव पाए जाते हैं उन्हें तत्काल कोविड केयर सेंटर पहुंचना सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं करने पर उक्त मरीजों के विरुद्ध डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट (आपदा प्रबंधन एक्ट), एपिडेमिक एक्ट 1897 एवं आईपीसी की धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी साथ ही साथ उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी ,थाना प्रभारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ऐसे मरीजों को चिन्हित करते हुए दंडात्मक कार्यवाही करना सूचित करेंगे। साथ ही इस हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी संयुक्त रूप से आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें कोविड केयर सेंटर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी ऐसे मरीजों को पहुंचाने में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी इस कार्य हेतु दोनों अनुमंडल क्षेत्र में एक एक बस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि उन्हें जल्दी कोविड केयर हॉस्पिटल लाया जा सके। नगर परिषद के पदाधिकारी इस बात को ध्यान रखेंगे कि प्रत्येक बस को मरीजों को लाने के एवं पहुंचाने के पूर्व सेनीटाइज कराना सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन को भी निर्देश दिया गया है कि पर्याप्त संख्या में चालक एवं सहचालक को पीपीई किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिया जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुरक्षा ना हो।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें