Bhagalpur News:नवगछिया में भीषण सड़क हादसा, सूमो ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत नौ घायल, गोड्डा से पंजाब जा रहे थे मजदूर



ग्राम समाचार, भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया के कदवा ओपी क्षेत्र के बाबा बिशु राउत सेतु संपर्क पथ पर मिलन चौक के समीप सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक सूमो में 10 मजदूर सवार होकर गोड्डा (झारखंड) से मधेपुरा होते हुए पंजाब जा रहे थे। तभी मिलन चौक के समीप खड़ी एक ट्रक से सूमो जा टकराई। टक्कर इतना जबरदस्त था की बोलेरो के सामने वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज हेतु नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच मायागंज भेज दिया। घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान झारखंड के गोड्डा जिला के गंगटी थाना क्षेत्र के भौंडीया गांव निवासी विजय पंडित 45, पिता मुनेश्वर पंडित के रूप में की गयी है। वहीं घायलों में जनार्दन पंडित 38, मिथिलेश कुमार 19, निरंजन कुमार 30, पिंटू कुमार, आकाश पंडित, चालक चंदन जायसवाल, निरंजन रजक, संजय कुमार पंडित सभी गोड्डा के भौंडीया गांव के रहने वाले और सुरेश पंडित गंगटी थाना क्षेत्र के ही रुंझी गांव के शामिल हैं। घायलों में एक कि स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोड्डा से सभी मजदूर पंजाब जाने के लिये चार चक्का वाहन सूमो से निकले थे। सभी पहले मधेपुरा जाते फिर वहां से बस से पंजाब के लिये रवाना होते। स्थानीय लोगों और कुछ घायलों ने बताया कि मिलन चौक से पहले सुमो वाहन से प्रतापनगर के एक बुजुर्ग दिसंबर राय को धक्का लग गया गया। धक्का लगने के बाद सूमो का चालक तेज गति से सुमो को भगाने लगा और मिलन चौक पर पहले से खड़े एक अठारह चक्के वाले ट्रक में पीछे से जोरदार धक्का दे मारा। टक्कर इतना जबरदस्त था कि सूमो के परखच्चे उड़ गए और उस पर बैठे सभी लोग   वाहन में ही फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद कदवा थाने में कार्यरत एएसआई संजय यादव ने कहा कि मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। सूचना मिलते ही वे लोग गोड्डा से नवगछिया के लिये रवाना हो गए थे। मामले की प्राथमिकी कदवा थाने में दर्ज कर ली गयी है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें