Dumka News : अपनी मांगों को लेकर चुप्पी साधने से आक्रोशित सेंगल सदस्यों ने फूंका सीएम का पुतला

शिकारीपाड़ा में सेंगल अभियान के सदस्यों द्वारा नेताओ का पुतला दहन करते
ग्राम समाचार, दुमका। आदिवासी सेंगेल अभियान के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष रमेश सोरेन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने झारखंड राज्य  निर्माण के 20 वर्ष बाद भी आदिवासियों के हक नहीं मिलने तथा उनका शोषण किए जाने का आरोप लगाया वही सिदो कान्हू के वंशज की हत्या के बाद भी उसकी जांच में तेजी नहीं आई और सरकार चुप्पी साधे हुए हैं 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीयता नीति को लागू नहीं कर रही है  शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन एवं दिनेश विलियम मरांडी द्वारा संताली भाषा  विरोध कर रोमन लिपि को थोपना चाहते हैं का विरोध करते हुए शिकारीपाड़ा बाजार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी विधायक नलिन सोरेन एवं दिनेश विलियम मरांडी का पुतला दहन किया पुतला दहन के पूर्व कार्यकर्ताओं ने शिकारीपाड़ा महाविद्यालय से जुलूस निकाला जो शिकारीपाड़ा खादी भंडार तक गया और पुनः वापस आकर बाजार में पुतला दहन किया कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुनील मुरमू पार्टी के केंद्रीय संयोजक  विमो मुर्मू के साथ मनोज हंसदा गुटका मुर्मू जमरू बस की रवि मरांडी कॉलेज मुनि  हासदा सिमल बास्की विशु सोरेन जोहन हेमरम सुकुल मुर्मू कालिदास मुर्मू शीलवंती मुर्मू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

ग्राम समाचार के लिए शिकारीपाड़ा से सियाराम शरण सिंह की रिपोर्ट

Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें