Dumka News : भाजपा ने मसलिया में चार स्थानों में चलाया जनसम्पर्क अभियान

मसलिया प्रखंड के बरमसिया गांव स्थित मैदान में लोगों को संबोधित करती पूर्व मंत्री डॉ० लुईस मरांडी

ग्राम समाचार, दुमका।   भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला इकाई द्वारा मसलिया पश्चिमी के बसमता मंडल के बरमसिया वृंदावनी, जोगीडीह एवं गुमरो सहित अन्य गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंदनकियारी विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी, पूर्व विधायक सह मंत्री रहे सत्यानंद झा बाटुल, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, पूर्व विधायक सह मंत्री डॉ लोइस मरांडी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, परितोष सोरेन, जीतलाल राय निवास मंडल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राज्य सरकार की विफलता को विस्तार से जनता के समक्ष रखा। साथ ही साथ पूर्व सरकार में किए गए विकास कार्य को भी सामने रखने का प्रयास किया। वक्ताओं ने कहा कि झूठ और कोरे वादे करके यह सरकार सत्ता में काबिज हुई है, घोषणाओं और छलावे की राजनीतिक करने वालों की यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। चुनाव में जितने वादे इस सरकार ने किए थे, सारे खोखले साबित हुए. ना पेंशन 3000 मिलना शुरू हुआ ना बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता मिला। न पारा शिक्षक का स्थायीकरण किया गया और न सेविका सहायिका बहनों को परमानेंट किया गया। न 3 लाख रूपये वाला आवास मुख्यमंत्री दे पायें। 

गुमरो के बांक मैदान में सभा में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल व मंचासीन नेतागण

कुल मिलाकर सरकार बनाने से पूर्व हेमंत सोरेन ने जितने भी वादे किए सारे के सारे झूठे साबित हुए। 1 साल में 500000 लोगों को नौकरी देने के नाम पर बनी इस सरकार ने लोगों को नौकरी देना तो दूर लोगों से नौकरी छीनने का काम शुरू किया है। दुमका की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी करेगी और आने वाले दिनों में दुमका में होने वाले उपचुनाव में जनता इस सरकार से अपना हिसाब मांगेगी। जिस दुमका की जनता ने मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन को विधानसभा भेजा उसने बिना सोचे समझे यहां की जनता यहां के कार्यकर्ताओं का अपमान किया और दुमका की जनता को भगवान भरोसे छोड़ने का काम किया। दुमका की जनता हमेशा से इतिहास लिखने का काम करती आई है। एक बार फिर से दुमका की जनता इतिहास रचने का काम करेगी और एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को यहां से विजयी बनाकर विधानसभा भेजेगी। यह उपचुनाव न सिर्फ दुमका विधान सभा बल्कि और राज्य के राजनीति को नई दिशा एवं दशा प्रदान करने वाला होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, संयोजक मनोज यादव, कासी सिंह, लालटू सोरेन,अनिरुद्ध बबलू झा, नरेश मंडल, क्रांति राणा, संतोष मिस्त्री, विष्णु मंडल, राजदेव सोरेन सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया।

रिपोर्ट: केसरी,ग्राम समाचार, दुमका।।

Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें