Breaking News : गोड्डा में अपराधियों का तांडव, दिन दहाड़े बीच शहर में गोली मार कर की हत्या


ग्राम समाचार, गोड्डा। बुधवार को दोपहर बाद चार बजे अपराधियों ने गोड्डा शहर में  दिन दहाड़े दो व्यक्ति को  गोली मार दी। जिसमें एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर अवस्था में गोड्डा सदर अस्पताल ले जाया गया।    

मृतक स्थानीय  गोड्डा के रतौरा  निवासी विनय पासवान  बताया जा रहा है। जबकी गाभीर रूप से घायल गोड्डा के निकट लालपुर गांव निवासी  निरंजन ठाकुर बताया जा रहा है। जो कझिया नदी पुल के पास नाई का दुकान चला रहा था।  घटना के समय निरंजन ठाकुर अपनी दुकान में ही था।  घटना में अपराधियों ने  विनय पासवान को सीधे सिर में गोली मारी वहीं दूसरे व्यक्ति निरंजन ठाकुर को पेट में गोली मार दी।


अपराधियों ने सैलून में घुस कर  दोनों व्यक्तियों  को दो गोली  मारने के बाद बाइक पर सवार होकर गोड्डा - पिरपैंती मुख्य सड़क (NH-133) से कझिया नदी पुल की ओर भागते हुए दहशत फैलाने के नियत से बीच सड़क  पर बम विस्फोट भी किया।  घटना के बाद अफरा तफरी में स्थानीय लोगों  द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। 

गोड्डा शहर में इस दिन दहाड़े हुए गोली कांड से पूरे शहर में अफरा तफरी फैल गई, जिससे भय का माहौल बन गया।

- प्रीतम कुमार, ग्राम समाचार, गोड्डा।



Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें