Bhagalpur News:विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टाटा मैजिक जप्त



ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक टाटा मैजिक से भारी मात्रा में शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जगदीशपुर पुलिस ने बुधवार को भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर सन्हौला मोड़ पुलिस चेक पोस्ट के निकट वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी दौरान एक टाटा मैजिक गाड़ी को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टाटा मैजिक में नमक के बोरा के बीच छुपा कर रखा विभिन्न ब्रांड के 1135 बोतल शराब बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से टाटा मैजिक के ड्राइवर झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत धनसार थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार को तथा खलासी धनबाद जिला के ही विनोद नगर निवासी सुमित कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही टाटा मैजिक को भी जप्त कर लिया गया। शराब की खेप देवघर से भागलपुर लाया जा रहा था। जगदीशपुर थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान शराब की बरामदगी की गई है। वाहन के चालक एवं खलासी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

रविरंजन सिंह


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें