Bounsi News: सिकंदरपुर पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्या निक्की हेम्ब्रम

 ग्राम समाचार,बांका। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मिलने के लिए आज राज्य महिला आयोग की सदस्या निक्की हेम्ब्रम एक दिवसीय दौरे पर बौंसी प्रखंड के सिकंदरपुर गांव पहुंची। जहाँ उन्होंने लोगों की समस्या को सुना और उनके निदान का हरसंभव भरोसा दिया। 



इसके अलावा क्षेत्र के सभी भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी। भाजपा सिकंदरपुर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि आगामी  विधानसभा चुनाव को लेकर कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा की भावी प्रत्याशी निक्की हेम्ब्रम आज एक दिवसीय दौरे पर बौंसी क्षेत्र के सिकंदरपुर पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरे पर है,जहां वो पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेगी।



मौके पर सिकंदरपुर भाजपा पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, पंचायत उपाध्यक्ष अनंत कुमार सिंह, कैलाश चौधरी पूर्व मुखिया गोकुला पंचायत, छेदी ठाकुर, कमलेश शर्मा, गौतम शर्मा, दीपक ठाकुर, पप्पू मंडल, निवास ठाकुर, राजा चौधरी, संजय शर्मा सहित कई महिलाएं और ग्रामीणजन मौजूद थे।

मदन कुमार झा, प्रखंड संवाददाता, ग्राम समाचार, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें