भाजपा का संवाद कार्यक्रम, हमारे लिए व्यक्ति से बड़ा है देश – निशिकांत



ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर के तिलकामांझी मंडल स्थित आनंद विवाह भवन में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडे के अध्यक्षता में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति केंद्र संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि गोड्डा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि हमारे लिए व्यक्ति से बड़ा देश होता है और देश की एकता व अखंडता ही हमारा मूल उद्देश्य है। जिसको लेकर हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के लोगों से कहते आई थी सत्ता में आएंगे तो देश से धारा 370 खत्म करेंगे, राम मंदिर मुद्दा का समाधान होगा, महिलाओं को सम्मान मिलेगा, गरीबों को लाभ मिलेगा और देश का विकास होगा। इन सारे मुद्दों पर हमारी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद काम किया और आगे भी करेगी। बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने एकजुटता दिखाकर संगठन की मजबूती व भागलपुर जिले के सभी विधानसभा सीट पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को विजय दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के तरफ से जिन्हें भी सिंबल मिले उसे चुनाव जीता कर सदन में भेजना हम पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला महामंत्री देवव्रत घोष, जिला उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर सिंह उर्फ कन्हैया मंडल, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माला सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वेता सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, अती पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमार विजेंद्र, मुकेश हरी, शैलेंद्र कुमार, संजय पासवान, अनिरुद्ध ठाकुर, उमा कांत झा, शिव कुमार झा, अतुल मिश्रा, रौशन सिंह, मंतोष कापरी, सोमनाथ शर्मा, सशांक घोष, प्रतीक आनंद, शिव कुमार झा, चंदन ठाकुर, तारा कांत झा, अशोक झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें