सुल्तानगंज विधानसभा स्तरीय महिला मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा, विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी अहम भूमिका – श्वेता सिंह


ग्राम समाचार, भागलपुर। सुल्तानगंज विधानसभा स्तरीय भाजपा महिला महिला मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष स्वेता सिंह की अध्यक्षता में नई दुर्गास्थान प्रांगण में शनिवार को संपन्न हुई। जिसमें संगठन मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष नारायणी मिश्रा मौजूद रहीं। बैठक को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय चौधरी नव मनोनीत महिला मोर्चा की जिला महामंत्री कुमारी डॉ अलका चौधरी, प्रवक्ता कुमार श्रवण विकास कुमार, मनोज सिंघानिया, मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिलध्यक्ष स्वेता सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर महिला मोर्चा  कमिटी का विस्तार करते हुए सप्त ऋषि के तर्ज पर सप्त सखी बनाएगी। नए महिला मतदाताओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। आगामी चुनाव में महिलाओं कि भूमिका अहम होगी। महिलाओं के लिए केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। बैठक में सुबोध मिश्रा, दयानंद मोदी,सारिका सिन्हा, रीना कुमारी आदि मौजूद रही। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैठक में एक सुर से सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार को टिकट देने की मांग की। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर सुल्तानगंज सीट भाजपा खेमे में आती है तो जीत पक्की होगी।


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें