Bhagalpur News:कृषि सुधारक विधेयक से किसानों की आय होगी दुगुनी – रोहित पाण्डेय
ग्राम समाचार, भागलपुर। केंद्र सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। किसानों के फसलों की चिंता से लेकर उनके आर्थिक उन्नति के लिए सरकार योजनाएं बना रही है। इसी सिलसिले में केंद्र सरकार ने कृषि सुधारक विधेयक पारित किया। जिससे किसानों की आय दुगुनी हो जाएगी। साथ ही उनके फसलों का सही मूल्य मिलेगा। किसान खुद से अपनी फसल कहीं भी बेच सकते हैं। किसानों के बीच बिचौलियागिरी भी समाप्त होगी। साथ ही एमएसपी यानी मिनिमम सेलिंग प्राइस की व्यवस्था बनी रहेगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वर्ता में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसानों के हित में लिए गए फैसलों पर विपक्ष आम लोगों को गुमराह कर रही है। राहुल गांधी ने खुद ही 2013 और 2019 की घोषण पत्र में एपीएमसी हटाने की बात कह चुके हैं। इसके बावजूद कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों ने ओझी राजनीति के तहत कृषि सुधारक विधेयक को गलत करार दे रही है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से किसानों को अत्यधिक लाभ होगा। उनकी आर्थिक उन्नति होगी। किसान कानूनी बंधन से आजाद होंगे। किसानों को अपनी अनाज बिचौलियों को बेचने की विवशता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का किसानों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय है। एमएसपी भी 50 से 300 रुपये तक बढ़ाए गए।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें